Posts

Showing posts from June, 2017

भाषाओं को बचा सकती है टेक्नोलॉजी : प्रो. हरजिंदर सिंह

Image
प्रो .  हरजिंदर सिंह लाल्टू आईआईआईटी -  हैदराबाद में कंप्यूटेशनल नैचरल साइंस के प्रोफेसर हैं और मानविकी में कमाल रखते हैं। उन्हें तीन दशक से अधिक अध्यापन का अनुभव है तथा विज्ञान और टेक्नोलॉजी से जुड़कर काम कर रहे हैं। उनका जन्म  10  दिसंबर , 1957  को कोलकाता में हुआ। आईआईटी कानपुर से एमएससी की शिक्षा पूरी होने के बाद वे अमेरिका चले गये और यहाँ से प्रिंस्टन विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। लगभग  20  वर्षों तक उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय में अध्यापन किया। इसके बाद आईआईआईटी ,  हैदराबाद ,  चले आये। शिक्षा के दौरान वे विभिन्न वैचारिक आंदोलनों का हिस्सा रहे। उन्होंने अमेरिका और पंजाब के अलावा मध्य - प्रदेश में कुछ संस्थाओं के साथ सामाजिक आंदोलनों तथा अभियानों में भाग लिया। खास बात यह है कि रसायन और प्रौद्योगिकी जैसे विषयों में दिन रात लगे रहने के बावजूद उन्होंने हिन्दी साहित्य को क़रीब से जिया है। उनके  7  काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही बांग्ला और अंग्रेज़ी से अनुवाद की उनकी कृतियाँ भी प्रकाशित हुईं। उन्होंने बच्चों के लिए भी किताबें लिखीं। मानवाध

हैदराबाद का अपना ब्रांड बनाना था उद्देश्य : एम ए मजीद

Image
एम ए मजीद आज हैदराबादी हलीम और बेकरी उद्योग में हैदराबाद ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान रखते हैं। शहर के पारंपारिक कपड़ा व्यापारी घराने में उनका जन्म हुआ। अनवारुल उलूम से उन्होंने डिग्री की परीक्षा उत्तीर्ण की। मिठाई, बेकरी, होटल और हलीम में वे अपने परिवार के पहले उद्यमी हैं। वे एक सफल उद्यमी के रूप में जाने-जाते हैं, लेकिन यह सफलता उनके लिए आसान नहीं रही। पररंभिक कुछ वर्षों में ही उन्हें मिठाई और बेकरी के कारोबार में लाखों रुपये लगाने के बाद अचानक आार्थिक संकट से गुज़रना पड़ा। अपने हिस्से की सारी जायदाद बेचनी पड़ी। आार्थिक स्थिति काफी विकट हो गयी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और पिस्ता हाउस को फिर से खड़ा किया। आज हैदराबाद के एक खास ब्रांड के रूप में पिस्ता हाउस का नाम है। उनके इस कारोबार पर एक विद्यार्थी ने पीएचडी की उपाधि परप्त की है। इंडियन बज़िनेस स्कूल और ऐस्की सहित कई बड़ी संस्थाओं ने इस व्यापार पर अध्ययन करवाया है। सप्ताह के साक्षात्कार में उनसे हुई बातचीत के कुछ अंश इस प्रकार हैं :- आप होटल और बेकरी उद्योग में परिवार के पहले कारोबारी हैं। इस