Posts

Showing posts from June, 2018

परपंराओं में शोध से नवोन्मेष का रास्ता उज्ज्वल- रमेश कुमार रेड्डी

Image
पेरी रमेश कुमार रेड्डी रेजेन्सी कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एण्ड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के प्राचार्य हैं। उनका जन्म 2 नवंबर 1978 को तत्कालीन महबूबनगर जिले के वनपर्ती में हुआ। वहीं से उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। हैदराबाद में अपने दौर के प्रारंभिक होटल मैनेज्मेंट कॉलेजों में से एक जे बी कॉलेज से उन्होंने स्नातक की उपाधि प्राप्त की। प्रारंभिक प्रशिक्षण होटल ग्रीन पार्क में प्राप्त किया। आदित्य इन , हैदराबाद और विजयवाडा के डी वी मैनर में कुछ दिन तक होटल प्रबंधन का कार्य किया और बाद में एमबीए करने के बाद उसी कॉलेज में अध्यापक बन गये , जहाँ से उन्होंने स्नातक की शिक्षा पूरी की थी। 2005 में वे रेजेन्सी कॉलेज में नियुक्त हुए। 2008 में उन्हें उप - प्राचार्य और 2009 में प्राचार्य बनाया गया। आतिथ्य उद्योग को वे अब तक लगभग 1000 विद्यार्थी दे चुके हैं। आतिथ्य एवं पर्यटन उद्योग के क्षेत्र में हुए विकास और परिवर्तनों को उन्होंने क़रीब से देखा है। उनसे ह