Posts

Showing posts from January, 2015

मन की बात

Image
कला का जन्म कल्पनाशीलता के धरातल पर ज़रूर होता है , लेकिन वह कोरी कल्पना नहीं होती। उसमें अनुभवों का आधार बड़ा मज़बूत होता है। कला या कलाकार कभी आदर्श प्रस्तुत करने का दावा नहीं करता। चाहे वह नृत्य हो संगीत , चित्र हें मूरतें गढ़ी जाएँ अभिनय हो या फिर   किसी और तरह की कला , वहाँ किताबीपन का बहुत अधिक प्रभाव नहीं होता , बल्कि किताबी बातें भी वास्तविकता के तराज़ू में तुलने लगती हैं। ठीक है कि उसके ख़्याल काफी दूर तक दौड़ लगाते हैं , लेकिन उन ख़्यालों के पाँव बेनिशाँ वापिस नहीं लौटते। यही वज्ह है कि कालाकार की ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है। उसे केवल ख्यालों की पगडंड़ियों पर चलते हुए इस बात क़ा ख़्याल ज़रूर रखना होता है कि वहाँ से ख़ाली हाथ न लौटे। वह मन की बात को अभिव्यक्त करता है ,   लेकिन उसकी बातों को मनगढ़त नहीं कहा जा सकता। उसके उस गढ़ने में ही कला छुपी हुई होती है। दूसरों के मन तक पहुँचने का फन उसके उस गढ़ने में रहेगा तभी वह कलाकार कहलाएगा। दर असल दूसरे के मन तक पहुँचने के लिए यह ज़रूरी है जगबीती और आप बीती में एक सामंजस्य बना रहे। तभी कलात्मक संप्रेषण बोल , भाषा और रंग