Posts

Showing posts from March, 2026

मौत के साये में ज़िंदगी का हौसला

Image
  ज़िंदगी कितनी खूबसूरत है , अगर यह देखना हो तो इसे मौत के साथ जोड़कर देखिए। यकीनन जिंदगी और मौत के बीच इतना कम फासला है कि इसे नापा भी नहीं जा सकता। हंसती-मुस्कुराती जिंदगी लम्हे भर में कब मौत की वादी में उतर जाए , पता ही नहीं चलता। माना कि मौत का एक दिन तय है और हम यह भी जानते हैं कि वह किसी भी वक़्त आ सकती है , फिर भी ज़िंदगी जिये जाने का हौसला ज़िंदा दिली में छुपा है।  हम मौत को बार-बार याद करके पल-पल इसलिए नहीं मरते, क्योंकि हमें उस दिन के बारे में पता नहीं होता , लेकिन अगर किसी को मालूम हो जाए कि वह पांच दिन , पांच महीने या पांच साल बाद मरने वाला है , तो सोचिए उसकी जिंदगी कैसी होगी ? जिंदगी के प्रति उसका क्या रवैया होगा ? दुनिया की चकाचौंध में व्यस्त हम उन लम्हों का अंदाजा भी नहीं लगा सकते , लेकिन ऐसे नाजुक हालात में अगर कोई हिम्मत नहीं हारता और हौसले के साथ जीता है , तो वह शख्स बेशक न केवल प्रेरक होता है, बल्कि जब भी मौत और ज़िंदगी की बात छिड़ जाती है,  याद आ जाता है। एक पत्रकार और लेखक के रूप में यूं तो जिंदगी में अनगिनत किरदारों का सामना हुआ। कुछ की कहानी कल...

बर्फ़ वाले डॉक्टर साब

Image
यह उन दिनों की बात है जब मैं उर्दू दैनिक मुन्सिफ़ के लिए   ' हुजूम में चेहरा '  कॉलम लिख रहा था। इस कॉलम के बहाने हर हफ़्ते किसी न किसी से मिलना और उनसे उनकी कहानियाँ सुनना एक दिलचस्प सिलसिला चल निकला था। इस कॉलम के लिए लगभग तीन सौ कहानियाँ लिखी।   1999   से   2005   के बीच लिखी गई इन कहानियों के कुछ हिस्से मैं इस डिजिटल दुनिया को सौंप रहा हूँ। पहली कहानी है.. बर्फ़ वाले डॉक्टर साब सफलता और असफलता दो ज़रूरी चीज़ें हैं , जो इंसान की ज़िंदगी में काफ़ी महत्व रखती हैं, क्योंकि ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव इन्हीं पर निर्भर करते हैं। कुछ लोग ज़िंदगी के किसी पड़ाव पर तराज़ू के एक पलड़े में अपनी और दूसरे में अपने दोस्तों , पड़ोसियों और जान-पहचान वालों की ज़िंदगी को तौलने के आदी हो जाते हैं, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे भी हैं , जो सफलता और असफलता के इन दो पलड़ों से अलग-थलग , अपने तरीके से अपनी ज़िंदगी जी रहे हैं , जैसे अपने दिन गिन रहे हों या बस ऐसे ही गुज़ार रहे हों, लेकिन उसमें भी उनका अपना रस है, अनुभव है, आनंद है। सोचता हूँ वो लोग किस हालत में जी रहे होंगे जो न तो निर...