Posts

Showing posts from January, 2026

शादी, वलीमा, कला-संस्कृति, साहित्य और जड़ी बूटियाँ

Image
दकन के छोटे से शहर सेड़म की यादगार यात्रा   घर से निकला तो दो बजने को अभी कुछ वक़्त बाक़ी था। ख़याल यही था कि जो भी उधर की बस मिलेगी सवार हो जाऊंगा। स्टॉप पर पहुँचने के कुछ देर बाद ही एक बस आती दिखाई दी।   ये जानकर भी कि वो बस मंज़िले मक़सूद ( लक्षित गंतव्य स्थल ) तक नहीं पहुंचाती, उसमें सवार हो गया। यही सोचकर कि अगले स्टेशन पर कुछ और बसें रुकती हैं। कुछ दूर पहुंचने पर बस के पिछले शीशे से झांक कर देखा तो पाया की चेवेल्ला की बस पीछे आ रही है। दिल ही दिल में सोचने लगा कि अगले बस स्टॉप पर उतर कर उसमें सवार हुआ जाए, लेकिन इस सोच को एक मिनट भी नहीं पाल सका था कि पिछली बस ओवर टेक करते हुए आगे निकल गयी। खैर काली मंदिर पर उतरने के बाद मैं अगली बस का इंतज़ार करने लगा। इंतज़ार बिल्कुल लंबा नहीं था। कुछ ही मिनट में, मैं विक़ाराबाद जाने वाली बस में सवार एक सीट पर बैठ चुका था। दिमाग़ के किसी कोने में खुशी का एहसास जागने लगा था कि सब कुछ प्लान के मुताबिक़ हो रहा है।   गूगल मैप पर देखा तो बस के विक़ाराबाद पहुँचने और वहां से हुसैन सागर एक्सप्रेस छूटने में सिर्फ अठारह मिनट का अंतर। उधर ...